फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसाइटी में वीजा की वैधता को लेकर शुक्रवार सुबह एक विदेशी नागरिक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला कि विदेशी नागरिक सोसाइटी के एक ऐसे फ्लैट में रह रहा था, जिसका अभी तक कब्जा नहीं दिया गया था। फ्लैट का ताला तोड़कर वह अंदर रहने लगा था। शुक्रवार सुबह ठेकेदार फ्लैट देखने पहुंचा तो उसे बाहर ताला लगा नहीं मिला। फ्लैट अंदर से बंद होने पर उसे शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट के अंदर मौजूद विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया। दनकौर थाने की फॉर्मूला-1 चौकी के प्रभारी ने बताया कि विदेशी नागरिक के पास वैध वीजा नहीं होने के संबंध में जांच की जा रही है। एलआईयू की टीम उससे पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें