फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त ने अश्लील फोटो लेकर सोशल मीडिया पर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडा। सेक्टर-22 में रहने वाली एक युवती ने अपने पुरुष मित्र पर अश्लील फोटो लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस में मिली शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती प्रतापगढ़ निवासी पंकज राजपूत से हुई थी।
विज्ञापन

एक वीडियो कॉल के दौरान, आरोपी ने कपड़े बदलते समय के स्क्रीनशॉट ले लिए। बाद में, आरोपी ने इन फोटो को वायरल करने की धमकी दी और अश्लील फोटो की मांग की। मांग पूरी न होने पर, पंकज ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को भी सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी अब अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर युवती को परेशान कर रहा है। सेक्टर 24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें