फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों की सफाई प्रभावित, घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए बाहरी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की सफाई प्रभावित, घरों से कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए बाहरी कर्मचारी
विज्ञापन

- ग्रेनो में सफाई कर्मचारियों की तीसरे दिन भी रही हड़ताल व प्रदर्शन

फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने सफाई कर्मचारियों का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई वार्ता भी विफल रही है। इधर, हड़ताल का आंशिक रूप से असर शहर में दिखने लगा है। सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा पड़े होने की शिकायतें जहां प्राधिकरण में बढ़ी हैं। वहीं सड़कों की सफाई भी अलग-अलग इलाकों में नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को ही सफाई कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने उनकी मांगें नहीं माने जाने पर सफाई और कूड़ा उठान बंद किए जाने की बात कही थी। शुक्रवार से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के काम पर नहीं आने की वजह से कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित हुई।
वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम का कहना है कि पूर्व में ही ग्रेनो प्राधिकरण में सफाई कर्मचारियों का वेतन अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणों से अधिक है। शासन के निर्देश का भी पालन करते हुए ईएसआई व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। जो मांग लेकर धरना सफाई कर्मचारी कर रहे हैं, उनको पूरा नहीं किया जा सकता है। शहर के लोगों पर इसका असर नहीं पड़े। इसके लिए सफाई व्यवस्था में लगी एजेंसियों को अतिरिक्त कर्मचारी ड्यूटी पर लगाने के लिए कहा गया है। वहीं सेक्टर-2 क्षेत्र में सड़क किनारे और नालियों में जमा कूड़े के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे लंबे समय से पड़ा कचरा और नाली में भरा कूड़ा अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि कई दिनों कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिसके चलते नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। वही पंचशील ग्रीन कमर्शियल क्षेत्र की सड़कों पर धूल जमी हुई दिख रही है जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित प्राधिकरण से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें