फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी का वादा कर बनाए संबध, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुलंदशहर की युवती ने लगाया दुष्कर्म का अरोप, आरोपी की पत्नी और परिजनों पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन

- पीड़िता ने कहा कि बंधक बनाकर जबरन वीडियो बनवाने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और बाद में जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी कासना कोतवाली पुलिस ने दर्ज की गई है।
बुलंदशहर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में वह अपनी बहन के साथ गौतमबुद्ध नगर में किराये पर रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान दनकौर क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर गांव निवासी जितेंद्र से हुई थी। आरोप है कि जितेंद्र ने उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता के अनुसार, एक नवंबर 2024 को जितेन्द्र उसे मंदिर ले गया और वहां शादी करने की बात कही। इसके बाद वह उसे कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में किराये के कमरे में रखकर साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि जितेंद्र खुद को उसका पति बताकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान उसने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। पांच अप्रैल 2026 को युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर जितेंद्र की पत्नी ने मैसेज भेजकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। 13 मई 2026 को आरोपी की मां मंजू ने फोन कर कथित रूप से धमकी दी कि अब उसके बेटे की शादी हो चुकी है और यदि उसने जितेंद्र का पीछा नहीं छोड़ा तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। इसी बातचीत के दौरान उसे पहली बार पता चला कि जितेंद्र पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 मई 2026 की शाम करीब छह बजे वह सिरसा गांव स्थित किराये के कमरे में अकेली थी। तभी जितेन्द्र अपने पिता चमन, चाचा सुन्दर, भाई अंशूल, साला अमन, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार के साथ वहां पहुंच गया। युवती का कहना है कि उसे कमरे में बंधक बनाकर जबरन वीडियो बनवाया गया और खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। पीड़िता ने खुद को डरा-सहमा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें