फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिरसी में तेजी से फैल रहा बुखार, 200 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/सिरसी। नगर पंचायत सिरसी में बुखार तेजी से फैल रहा हे। बुखार की चपेट में 200 से अधिक लोग आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाया गया है तो बुखार रोगी निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। मौसम बदलने के चलते बुखार भी पनपने लगा है। सिरसी में इन दिनों लगभग हर एक घर में बुखार रोगी है। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे भी बुखार की चपेट में आ चुके हैं। मोहल्ला शर्की रेलवे स्टेशन के पास के फैजी अब्बास को करीब छह दिन से बुखार आ रहा है। फैजी अब्बास का इलाज घर पर ही चल रहा है। मोहल्ला शर्की में इमाम बारगाह के पास के मोहम्मद अरगान भी छह दिन से बुखार की चपेट में हैं। इसी मोहल्ले की जहरा बतूल, अली नकी, वजीहा, अरमान जहरा, रिफाकत, मोहल्ला गिन्नौरी की वाल्मीकि बस्ती में प्रियंका, रोहन, नितिन, छाया, पप्पी आदि बुखार से तप रहे हैं। मोहल्ला चौधरियान और मोहल्ला सादक सराय में भी कई बुखार पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरियान के हैदर और अब्बास को तीन दिन से बुखार आ रहा है। बुखार से पीड़ित 200 से अधिक लोग सिरसी के अलावा संभल, महमूदपुर और मुरादाबाद के डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। कई पीड़ितों को तो घरों पर ही बोतल चढ़ाई जा रही है। चूंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाया गया है तो लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का इलाज शुरू करना चाहिए।
0000000000

बुखार आने के साथ शरीर पर उभर रहे दाने
अधिकतर लोग बुखार की चपेट में हैं जबकि इनमें कुछ लोगों के शरीर पर दाने भी उभर रहे हैं। इन लोगों को पहले बुखार आया और फिर शरीर में दर्द के साथ ही दाने उभरने शुरू हो गए। दाने उभरने को लेकर लोगों में खौफ का माहौल भी बन रहा है।
विज्ञापन

0000000000

स्वास्थ्य विभाग ने नहीं लगाया शिविर
मोहल्ला चौधरियान के चौधरी फैजान का कहना है कि सिरसी में बुखार का प्रकोप ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाया गया है। मजबूरी में लोग निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को गंभीर होकर शिविर लगाना चाहिए।
विज्ञापन

00000000

वर्जन-
.सिरसी में बुखार के फैलने की जानकारी मिली है। जल्द ही शिविर लगाकर लोगों का इलाज शुरू कराएंगे। बुखार से संबंधित जांचें भी कराई जाएंगी।
-डॉ.मनीष अरोड़ा, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें