फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमानत मिलने के बाद लापता हो गए 1107 अपराधी, पुलिस की बढ़ी सिरदर्दी

Sun, 26 Oct 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेन्द्र कुमार
विज्ञापन

पानीपत। जिले में जमानत पर जेल सेे बाहर आने के बाद लापता होने वाले बदमाश की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में 1107 पुलिसकर्मी जमानत पर बाहर आकर लापता हो गए हैं। वे अब न तो अदालत में पेश हो रहे हैं और न ही पुलिस को उनकी कोई खबर है। इसके साथ ही साथ ही भगौडे़ अपराधियों की संख्या भी 120 के पार पहुंच गई। हालांकि, नौ माह में पुलिस टीमें 82 भगौड़े अपराधियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके बावजूद भी अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हैं।
जिले में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने का दावा किया है। लेकिन, अपराधियों पर लगाम कसना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पानीपत जिले में ऐसे अपराधियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो जमानत पर जेल से बाहर आकर लापता हो गए और फिर से वारदातों को अंजाम देने गले। जून माह तक ऐसे अपराधियों की संख्या 1049 तक थी। लेनिक, अब सितंबर माह तक बेल जंपर आपराधियों की संख्या बढ़कर 1107 तक पहुंच गई है। पुलिस पिछले नौ माह में मात्र 160 अपराधियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। बेल जंप करने वाले अपराधियों को तलाश करने के लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं। लेकिन, पुलिस न तो उनके पते तस्दीक कर पा रही और न ही अदालत से समय समय पर जारी होने वाले वारंट तामील हो रहे हैं।
विज्ञापन

82 भगोड़े गिरफ्तार, फिर भी संख्या पहुंच गई 120
जिले में पिछले नौ माह में पुलिस 82 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद भी जिले में भगौड़े अपराधियों की संख्या बढ़कर 120 तक पहुंच गई है। यही नहीं जिले में 14 इनामी अपराधी भी पुलिस के लिए चुनौती है। इन पर पांच से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है।
विज्ञापन

ज्यादातर बेल जंपर दूसरे प्रदेशों के रहने वाले
पुलिस बेल जंपर अपराधियों में जुटी है। लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही ह। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेल जंपर अपराधी दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं। जो जमानत मिलने के बाद यहां से या तो दूसरे शहर चले गए या फिर अपने अपने गृह राज्य में चले गए।
बेल जंपर और भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
भगोड़े अपराधी-120, गिरफ्तार हुए-82
बेल जंपर-1107, गिरफ्तार हुए-160
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें