फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार से पीड़ित मरीज की माैत, परिजनों ने कहा...डेंगू था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। बुखार से पीड़ित पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग निवासी आशीष वर्मा (45) की सोमवार देर शाम इलाज दौरान मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में सर्वे कर्मचारी थे। आशीष के भाई के मुताबिक वह डेंगू से पीड़ित थे। जांच में पता चला था कि प्लेटलेट्स गिरकर 65 हजार पहुंच गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि शुगर बढ़ने से मरीज को दिल का दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से मौत हुई है। सीएमओ का कहना है डेथ ऑडिट कराई जाएगी।

मृतक के भाई रितेश ने बताया कि आशीष एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थे। पहले निजी डॉक्टर को दिखाया गया था। उन्होंने निजी लैब से जांच कराई तो 8 अक्तूबर की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स 80 हजार निकला। रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां दोबारा जांच में प्लेटलेट्स 65 हजार निकला। इलाज के बाद बुखार तो उतर गया, लेकिन शुगर लेवल हाई हो गया। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मरीज की मौत हो गई। भाई रितेश ने इलाज में कोताही का आरोप लगाया है। अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने डेंगू से मौत होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


-

भर्ती के लिए देने पड़े 500 रुपये

मृतक आशीष के पड़ोसी शिवम का आरोप है कि रविवार की रात मरीज को भर्ती करने में हीलाहवाली की गई। एक घंटे का आशीष स्ट्रेचर पर पड़े रहे। डॉक्टरों से गुहार लगाई गई, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। स्टाॅफ ने बेड देने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। 500 रुपये लेने के बाद बेड उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


-

डेंगू के इस साल मिले 393 मरीज

राजधानी में इस साल डेंगू के 393 मरीज मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इसमें किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इलाज के बाद मरीजों की हालत में सुधार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है इस साल डेंगू का डंक अभी तक धीमा है। अस्पताल में इक्का दुक्का मरीज भर्ती हो रहे हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें