फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्ल्स हॉस्टल की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर छात्राओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में कैंपस में घूमने की अनुमति चाह रहीं छात्राएं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा- सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा निर्णय
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में गर्ल्स हॉस्टल की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर छात्राओं के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राएं मौजूदा समय सीमा को लेकर अपनी परेशानी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से हॉस्टल में प्रवेश और रात के समय कैंपस में घूमने से जुड़े नियमों में बदलाव करने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



वायरल वीडियो के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए रात आठ बजे तक कैंपस में प्रवेश करने का समय निर्धारित है। वहीं, रात 11 बजे तक अपने कमरों में पहुंचने का नियम है। छात्राएं रात 11 बजे के बाद भी कैंपस में घूमने की अनुमति देने की मांग कर रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर छात्राओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन




सुरक्षा के मद्देनजर तय की गई समय सीमा

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल से संबंधित समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रबंधन का कहना है कि छात्राओं की मांगों को संज्ञान में लिया गया है और इस संबंध में विचार किया जा रहा है। छात्राओं को आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर विचार करने के बाद जो भी संभव होगा, उसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन




छात्राओं की मांग और पूरे मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन की ओर से छात्राओं की समस्याओं और उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है।

डॉ. विनीत, मीडिया प्रभारी, जीबीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें