फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैटेलाइट के साथ छात्राएं सीख रही भारत की संस्कृति, रक्षाबंधन के पर्व से भी होंगी परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 108 देशों की छात्राएं मिशन शक्ति सैट कार्यक्रम में ले रही हैं हिस्सा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में चल रहे मिशन शक्ति सैट के तहत विभिन्न देशों से आईं छात्राएं जहां सैटेलाइट निर्माण की तकनीक सीख रही हैं, वहीं उन्हें भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित कराया जा रहा है। छात्राएं शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व भी मनाएंगी।


जीबीयू में मिशन शक्ति सैट कार्यक्रम को लीड कर रहीं स्पेस किड्ज़ इंडिया की संस्थापक डॉ. श्रीमथी केसन ने बताया कि बृहस्पतिवार को छात्राओं को सैटेलाइट और ग्राउंड स्टेशन के बीच होने वाले कम्युनिकेशन की प्रक्रिया समझाई गई। विशेषज्ञों ने बताया कि अंतरिक्ष में भेजे जाने के बाद सैटेलाइट किस तरह धरती पर मौजूद ग्राउंड स्टेशन से संपर्क स्थापित करता है और उससे सूचनाओं का आदान-प्रदान किस प्रकार होता है। छात्राओं को पैराशूट के माध्यम से सैटेलाइट से जुड़ी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्तिसैट में शामिल छात्राओं को भारत की संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों की जानकारी भी दी जा रही है। रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है। छात्राओं को इस पर्व की परंपरा, महत्व और सामाजिक संदेश से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें