फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मरीज ने चाइल्ड पीजीआई के कर्मियों पर लगाया न्यूड वीडियो बनाने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक महिला मरीज ने सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि उसकी ऑक्सीजन बंद कर दी जा रही है। साथ ही, कर्मचारी न्यूड वीडियो बनाने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि, चाइल्ड पीजीआई प्रशासन ने ट्वीट कर इन मामलों को निराधार बताया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला अपनी मां और पिता के साथ एक पखवाड़े से भर्ती है। महिला फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। उसने फेसबुक पर आरोप लगाया है कि उसे अस्पताल में सुरक्षा का डर है। कर्मचारी ऑक्सीजन बंदकर नींद आने पर न्यूड वीडियो बनाने की धमकी दे रहे हैं। यह बहुत ही गलत बात है और इस तरह के काम करने वाले लोग डॉक्टर या नर्स नहीं है। वह सलाखों के पीछे होने के लायक हैं। मेरे पास वीडियो में सब कुछ है। यह बहुत गंदे लोग हैं और वीडियो बना रहे हैं और मेरे कपड़ों के साथ खेल रहे हैं। इन लोगों ने सारी हदें पार कर दी हैं। महिला के एक दोस्त ने इस घटना को ट्वीट किया तो यूपी 112 की तरफ से महिला का मोबाइल नंबर मांगा गया। बाद में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
इधर, घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चाइल्ड पीजीआई प्रबंधन की तरफ से ट्विटर पर सफाई दी गई है और इस पूरे मामले को आधारहीन बताया गया है। चाइल्ड पीजीआई की तरफ से बताया गया है कि हमारे अस्पताल के कर्मचारियों के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी खबर प्रसारित की गई है। महिला और उसके माता-पिता 15 दिनों से भर्ती हैं व कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह अपने माता पिता के साथ अस्पताल के एक ही कमरे में रह रही हैं और सोमवार को पिता को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें इलाज के लिए दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया था। महिला अस्पताल के कर्मचारियों के साथ सहयोग नहीं कर रही और उन्हें धमकी देती है। महिला द्वारा प्रसारित बातें झूठी मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। अस्पताल प्रबंधन ने महिला के परिवार के सदस्यों और पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी है। सभी आरोपों के बावजूद इलाज करने वाले कर्मचारी नियमित रूप से उनकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें