फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला चिकित्सक नदारद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ताल
विज्ञापन



-प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह का कार्यक्रम रद्द होने के बाद खाली हो गया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का समय भले ही आठ बजे है, लेकिन समय से चिकित्सकों के नहीं पहुंचने से मरीज घंटों इंतजार करते है। सरेआम चिकित्सकों की मनमानी चल रही है। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह के अस्पताल में कार्यक्रम होने के बाद महिला चिकित्सक नदारद थे। मरीज इंतजार कर रहे थे।




समय-8.45 बजे

स्थान-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पंजीकरण कक्ष

ओपीडी में मरीज को दिखाने के लिए पंजीकरण कक्ष के सामने लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पंजीकरण कक्ष में एक कर्मचारी बैठा था। पहले पर्ची बनवाने के लिए मरीजों में आपाधापी मची हुई थी। लोग परेशान थे।
विज्ञापन




समय-9.15 बजे

स्थान-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का महिला ओपीडी कक्ष

दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ओपीडी कक्ष का दरवाजा बंद था। महिला चिकित्सक अभी नहीं पहुंचे थे। उनके इंतजार में मरीज सवेरे 8 बजे से बैठे थे। करीब पांच से छह महिला मरीज चिकित्सक के इंतजार में इधर-उधर घूम रही थी। मरीजों का कहना था कि हर रोज 9 से 9.30 बजे तक ही चिकित्सक पहुंचते हैं।
विज्ञापन




समय-9.30 बजे

स्थान-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वेटिंग रूम

दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वेटिंग रूम की कुर्सियां टूटी है। टूटी होने के चलते मरीज नहीं बैठ पाते है। कुर्सी के नीचे ईट लगाई हुई है। उन पर बैठने पर गिरने का डर बना रहता है।
-
-महिला चिकित्सक के देर से आने की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
डाॅ. रविंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें