फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट मालिक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फ्लैट मालिक की जानकारी के बिना टोकन मनी लेने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेक्टर-45 निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका ईस्ट सफायर सोसाइटी में एक फ्लैट है। इसे बेचने को लेकर उनकी बात प्रॉपर्टी डीलर ऋषि शर्मा से हुई थी। फ्लैट मालिक ने बाद में फ्लैट बेचने से मना कर दिया। आरोप है कि 7 सितंबर को ऋषि शर्मा ने फ्लैट मालिक को बगैर बताए विवेक कुमार नामक व्यक्ति से टोकन मनी के रूप में 11 हजार रुपये ले लिया। इस फर्जीवाड़े में मोहित चौहान नामक व्यक्ति ने प्रापर्टी डीलर की मदद की। शिकायतकर्ता ने जब दोनों से इस संबंध में जानकारी करनी चाही तो प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी ने गाली गलौज करते हुए अभय प्रताप और उसकी पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में ऋषि शर्मा और मोहित चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें