ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्लयूए ने जीनीडा अधिकारियों से
ग्रेटर नोएडा। सुबह की शुरुआत जब नल में पर्याप्त पानी के इंतजार से हो और कई बार आने वाला पानी भी साफ न हो, तो इसका असर सीधे परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में इन दिनों पेयजल व्यवस्था से जुड़ी ऐसी ही परेशानियां सामने आ रही हैं। कहीं पानी का दबाव इतना कम है कि ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच रहा, तो कहीं गंदे पानी की शिकायत लोगों को परेशान कर रही है।
इन समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मुलाकात की। उन्हें शहर के सेक्टरों की समस्याओं के बारे में बताया।