फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात जन्मों के वादे हुए तार-तार, जान लेने पर उतरे अपने

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ मारपीट, दुपट्टा से फंदा लगाकर मारने का किया प्रयास
विज्ञापन

- पति समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। सात फेरों के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना में एक विवाहिता को अपने ही ससुराल में प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के ढोकल पुरा गांव में विवाहिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। आरोप है कि गाली-गलौज और मारपीट का विरोध करने पर पति समेत तीन लोगों ने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी जान लेने की कोशिश की। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के ढोकल पुरा गांव में अंजलि परिवार के साथ रहती हैं। 9 जून को अपने घर पर थीं। तभी पति आकाश, सास ममता देवी और जेठ गौरव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति व सास द्वारा दुपट्टा से गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया गया। जब वह चिल्लाने लगी तो जान से मारने की धमकी देकर घर से फरार हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल पीड़िता ने पति, सास और जेठ के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें