फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर महिला के ससुराल वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्याय न मिलने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र में दहेज न मिलने पर एक विवाहिता को घर की छत से फेंकने का आरोप लगा है। पीड़िता की आवाज जब स्थानीय स्तर पर नहीं सुनी गई, तो उसने अदालत में गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर आखिरकार 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव का है। जहां कोमल शर्मा की शादी 24 नवंबर 2023 को बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद निवासी जितेंद्र शर्मा के साथ हुई थी। कोमल का कहना है कि उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च कर विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष का रवैया बदल गया। पति व परिवारजन कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। आरोप है कि पिछले साल जुलाई में पति जितेंद्र व जेठ और ससुर ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़िता ने उपचार के दौरान और उसके बाद भी पुलिस में कई बार शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पति जितेंद्र शर्मा, ससुर त्रिलोक, सास , नितिन, पवन, सचिन, आरती, सुखी, निशा और परी समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें