ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 रक्षा अडेला सोसाइटी के पानव मार्ट में कार्यरत एक कर्मचारी पर हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। ऐस सिटी सोसाइटी निवासी प्रिंस श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान पानव मार्ट में सुशील कुमार निवासी जालौन बीते पांच वर्षों से कार्यरत था। लगभग आठ महीने पूर्व उसने घर की मजबूरी का हवाला देकर 80 हजार रुपये उधार लिए थे। हर महीने अपनी सैलरी से कटौती कराने का वादा भी किया था। आरोप है कि कर्मचारी ने हर महीने नया बहाना बनाकर कटौती नहीं होने दी। इसके बाद पिछले दो महीनों में उसने काउंटर से पैसे की हेराफेरी भी शुरू कर दी। जब मालिक को इस अनियमितता का पता चला और पूछताछ की, तो अगले ही दिन से वह दुकान पर आना बंद कर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो