फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फिर दिखेगा रफ्तार का रोमांच, भिड़ेंगी देश-विदेश की रेसिंग टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 और 29 नवंबर को एफ-4 चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग के मुकाबले होंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 28 और 29 नवंबर को एक बार फिर रफ्तार का रोमांच देखने को मिलेगा। दो दिवसीय इंडियन रेसिंग फेस्टिवल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग के मुकाबले यहां होने हैं। प्रतियोगिता में देश-विदेश के रेसर हिस्सा लेंगे। अलग-अलग टीमों के बीच ट्रैक पर आगे निकलने की होड़ देखने को मिलेगी।
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के पांचवें राउंड में एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप का पांचवां और इंडियन रेसिंग लीग का तीसरा राउंड आयोजित होगा। एफ-4 चैंपियनशिप में आठ टीमों के रेसर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, नॉर्वे और अन्य देशों के चालक अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वहीं, इंडियन रेसिंग लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। इनमें बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

फिल्मी सितारों और क्रिकेट जगत से जुड़ी हैं टीमें : इस प्रतियोगिता का आकर्षण फिल्म और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों की टीमें भी होंगी। अभिनेता नागा चैतन्य की हैदराबाद ब्लैकबर्ड्स, अभिनेता अर्जुन कपूर से जुड़ी स्पीड डेमन्स दिल्ली और जॉन अब्राहम की गोवा एसेस जेए रेसिंग टीम भी मुकाबले में शामिल होगी। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ी कोलकाता रॉयल टाइगर्स और अभिनेता किच्चा सुदीप की बेंगलुरु टीम भी हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

युवा रेसरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच : एफ-4 इंडियन चैंपियनशिप को युवा रेसरों के लिए मोटरस्पोर्ट की दुनिया में आगे बढ़ने का अहम मंच माना जाता है। यह एफआईए प्रमाणित प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली चालक आगे चलकर फॉर्मूला-3, फॉर्मूला-2 और फॉर्मूला-1 जैसी प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं। वहीं, इंडियन रेसिंग लीग में महिला और पुरुष चालक एक साथ टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें