बिलासपुर (संवाद)। मंडीश्यामनगर-देवटा मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में जलभराव के कारण दो पहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रताप सिंह भाटी, ओमवीर सिंह, सुनील भाटी, संदीप, भोला और प्रवीण ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।