फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली गुल, पानी का संकट... पेड़ गिरने से सप्लाई 10 घंटे से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाई टेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दादरी में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। तेज हवा के साथ गिरा एक पेड़ पूरे इलाके की बिजली पर भारी पड़ गया। जीटी रोड पर रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से दादरी नगर समेत तीन गांव अंधेरे में डूब गए। दस घंटे से बिजली गुल होने के कारण लोगों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है, जबकि बिजली विभाग की टीमें युद्धस्तर पर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।
जीटी रोड स्थित पर धूम मानिकपुर बिजली घर बना है। इस बिजली घर से नगर एवं आमका, रूपवास तथा आसपास की कॉलोनी के लिए बिजली आपूर्ति के लिए हाई टेंशन लाइन जा रही है। हाई टेंशन लाइन जीटी रोड पर एनटीपीसी को जाने वाली रेलवे लाइन के नजदीक है। रेलवे लाइन के पुल के समीप पेड़ गिर जाने से तार टूट गए और बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंच गए। बिजली की हाई टेंशन लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब तीन से चार घंटे की कार्रवाई के बाद बिजली की लाइनों को जोड़ा गया। बिजली की लाइन जोड़ने के बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। करीब 10 घंटा से बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार का कहना है कि हाई टेंशन लाइन से पेड़ों को हटा दिया गया है। 220 केवीए में तकनीकी खराबी आने के चलते कटाैती की गई। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें