फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना बेल्ट कुत्ता घुमाने से रोकना निवासी पर पड़ा भारी, मारपीट कर किया घायल

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण मंत्रा सोसाइटी में कुत्ते को बेल्ट लगाने को कहने पर विवाद हो गया। किरायेदारों ने निवासी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- सोसाइटी में सुबह मार्गिंन वॉक कर रहा था निवासी
विज्ञापन

- किरायेदार से कुत्ते को बेल्ट लगाने के लिए निवासी ने कहा


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा दो में रहने वाले एक निवासी को कुत्ते को बेल्ट बांधना कहना मंहगा पड़ गया। सोसाइटी में रहने वाले किरायेदार ने पहले उनसे बहस की और फिर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान निवासी को काफी चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सोसाइटी के गंगा टॉवर में रहने वाले शशांक ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे मार्निंग वॉक कर रहे थे। उसी दौरान गायत्री टॉवर की 21वीं मंजिल पर रहने वाले किरायेदार अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। उन्होंने कुत्ते को बेल्ट बांधने के लिए कहा। किरायेदार ने पहले उनसे बदतमीजी की। उसके बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनके कई जगह पर चोटें आई हैं। इसके साथ ही खून निकलने के कारण वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यदि आसपास के लोग उन्हें नहीं बचाते तो वह आज जिंदा नहीं होते। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें