फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-58 में इंजीनियर की मौत पर प्राधिकरण में मांगा गया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-58 में इंजीनियर की मौत पर प्राधिकरण में मांगा गया जवाब
विज्ञापन

-जीएम को देनी है रिपोर्ट, इसके बाद आगे आधिकारिक स्तर पर होगा निर्णय

-सेक्टर-33 मार्केट में निर्माण के दौरान शटरिंग ढहने की घटना पर भी जवाब-तलब

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-58 में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार को नाले में गिरकर 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत पर नोएडा प्राधिकरण में जवाब मांगा गया है। प्राधिकरण की एसीईओ ने वर्क सर्किल व प्रभारी जीएम से जवाब मांगा है। अब घटना पर जीएम एसपी सिंह को रिपोर्ट देनी है। इसके बाद घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।
अब तक प्राधिकरण के वर्क सर्किल की तरफ से यह कहा जाता रहा है कि नाला दो फिट भी गहरा नहीं था। युवक की मौत नाले में उतरे करंट से हुई है। सबूत के तौर पर एक सीसीटीवी फुटेज का हवाला इंजीनियर देते रहे हैं। लेकिन अहम सवाल यह खड़ा हो रहा है कि नाले के ऊपर का स्लैब कहां था। अगर स्लैब होता तो इंजीनियर आर्यन नाले में नहीं गिरता। इसके साथ ही उस सड़क पर बारिश में जलभराव पर भी प्राधिकरण की जिम्मेदारी सवालों के घेरे में है। अगर सड़क पर जलभराव न होता तो आर्यन पानी से बचने के लिए किनारे नाले पर शायद ही जाता। इन विंदुओं पर रिपोर्ट जाने के बाद आगे निर्णय होना है। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-33 में निर्माण के दौरान शटरिंग ढहने पर भी मांगा जवाब : सेक्टर-33 की मार्केट को संवारने और 6 दुकानें बनवाने का काम नोएडा प्राधिकरण करवा रहा है। रविवार को यहां पर निर्माण के दौरान शटरिंग ढह गई थी। इसमें तीन मजदूर घायल हुए थे। इस घटना को भी प्राधिकरण अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है और वर्क सर्कल से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें