नोएडा। सेक्टर-29 में बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कार को निशाना बनाकर उसमें रखे लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिए। नाश्ता करके लौटने पर पीड़ित आकाश पांडेय को कार का शीशा टूटा मिला। उसने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई की रात वह सेक्टर-94 स्थित कार्यालय से काम खत्म कर लौट रहे थे। उन्होंने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के पास कार खड़ी की और नाश्ता करने चले गए। वापस आने पर कार की खिड़की का शीशा टूटा था और अंदर रखा लैपटॉप बैग चोरी हो चुका था कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। ब्यूरो