फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परशुराम जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम और विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं, जिनमें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। दुजाना गांव में उम्मीद संस्था ने ज्ञान और शक्ति का सदुपयोग विषय पर गोष्ठी की गई। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर और महासचिव जागेश कुमार ने बताया कि भगवान परशुराम ने समाज में ज्ञान के प्रसार और शक्ति के सदुपयोग पर विशेष बल दिया। संस्था ने 100 बच्चों को पुस्तकें बांटी। कार्यक्रम में मास्टर बालचंद नागर, हरिश प्रधान, अजब सिंह, अरुण नागर और अर्पित नागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन

वहीं खंगोड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन मंच ने किसान विचार गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन स्वभाव, अनुशासन, संयम और साहस से प्रेरित था। उन्होंने संदेश दिया कि शक्ति का उपयोग सदैव धर्म और सत्य के लिए होना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव मोहित राणा ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म ऐसे समय में हुआ जब समाज में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहे थे। इस अवसर पर मोनिंदर भाटी, रोहित तोमर, समीर प्रधान, अब्दुल हसन, रोबिन राणा, विनीत सहित कई किसान मौजूद रहे। वहीं चिटहेरा गांव में पंडित पीतांबर शर्मा के आवास पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें