माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर की सुरक्षा के लिए गेट बनाना जरूरी है। पिछले 20 साल से गेट का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट बनवाने की मांग की गई है जो अब तक पूरी नहीं हुई। रविवार को सेक्टर जू-2 में आयोजित संवाद में निवासियों ने यह मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि सेक्टर का मुख्य गेट जू-1 की तरफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो गेट है वह ग्रामीण क्षेत्र घोड़ी-बछेड़ा गांव के सामने हैं। यहां से विपरित दिशा में आना पड़ता है। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके साथ ही आपराधिक किस्म के लोग भी आसानी से दाखिल हो जाते हैं। निवासियों ने बताया कि सेक्टर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बाजार नहीं होने के कारण 5 से 10 किमी दूर जाना पड़ता है। हर सेक्टर में मदर डेयरी जैसे सुविधाएं भी हैं लेकिन यहां ऐसी भी सुविधा नहीं है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर में करीब 14 छोटे बड़े पार्क हैं। एक दो पार्क को छोड़कर किसी भी पार्क में कोई भी सुविधा नहीं है। सेक्टर के बच्चों के लिए झूले तक नहीं है। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं के आतंक से परेशान हो चुके है। लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत भी की गई जिसकी सुनवाई नहीं हुई। लावारिस कुत्तों के आतंक से पूरा से सेक्टर परेशान है। पिछले 15 दिनों में 30 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। निवासियों ने अब इन कुत्तों को पकड़ को बाहर करने का अभियान चलाया है ,जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बचाया जा सके।
बुजुर्गों के लिए लगे बेंच
निवासियों ने कहा कि सेक्टर के बुजुर्ग सुबह और शाम को टहलने के लिए निकलते है। उनके लिए बेंच की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे जब वह टहलते समय थक जाए तो थोड़ी देर बैठ सकें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सफाई की व्यवस्था भी अच्छी होनी चाहिए। सफाई नहीं होने के कारण अब परेशान रहते हैं।
सेक्टर का गेट जल्द से जल्द बनना चाहिए, जिससे सुरक्षा बेहतर हो सके। - कैप्टन वीरेंद्र सिंह
सेक्टर के निवासियों को जल्द से जल्द बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। - मनोज कुमार राजपूत
लावारिस पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। - कैप्टन अर्बल सिंह
सेक्टर में बाजार नहीं है। खरीदारी के लिए दूर जाना पड़ता है। सुविधा जल्द उपलब्ध कराना चाहिए। - कुंवर पाल सिंह
बुजुर्गों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। - सतीश पीलवान
सेक्टर के पार्कों की दशा बदलनी चाहिए। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाने चाहिए। - महेश शर्मा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्या