फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अचानक काली हो गई स्क्रीन, फोन खुला तो 98 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक काली हो गई स्क्रीन, फोन खुला तो 98 हजार की ठगी
विज्ञापन

- बीटा-2 कोतवाली में पीड़ित ने दर्ज कराया केस, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में एक व्यक्ति ने 98 हजार रुपये की साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके मोबाइल पर एक संदेश आया और अचानक स्क्रीन काली हो गई। उसके बाद फोन फिर से चालू हुआ तो अकाउंट से 98 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया। हालांकि पुलिस एफआईआर में 9.80 लाख की ठगी लिखा है लेकिन पुलिस का कहना है कि वो त्रुटि से 98 हजार का 9.80 लाख हो गया। केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सेक्टर बीटा-2 के एसएस एन्क्लेव निवासी विक्रांत ने केस दर्ज कराया है कि 29 मई को उसके मोबाइल की स्क्रीन अचानक काली हो गई। फोन बंद हो गया। उसने फिर से मोबाइल को ऑन किया। जिसके बाद एक संदेश आया। जो उसके पंजाब नेशनल बैंक का था। उसमें खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि एफआईआर में 9.80 लाख रुपये अंकित किया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर की। जिस पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि एफआईआर में त्रुटि से 98 हजार की जगह 9.80 लाख रुपये लिख गया। पीड़ित के साथ 98 हजार की ठगी हुई हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें