ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रही फ्रेंडशिप कप सीजन-28 के लीग मैच में एलएफएस ग्लैडिएटर ने जायंट स्टैलियंस को 15 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएफएस ग्लैडिएटर ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। उमेश प्रजापति ने 92 रन और भावेश ने 57 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से रविंद्र सिंह ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जायंट स्टैलियंस की टीम दस विकेट पर 181 रन ही बना सकी। एलएफएस ग्लैडिएटर की ओर से पांच विकेट लेने वाले उमेश प्रजापति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।