फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, 12 फोन और चोरी की स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, 12 फोन और चोरी की स्कूटी बरामद
विज्ञापन

- सेक्टर-35 में चेकिंग के दौरान भागा था बदमाश, पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान पुलिस की मोबाइल लूट और चोरी के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर स्कूटी सवार युवक भागने लगा। पीछा करने पर उसकी स्कूटी नाले की दीवार से टकरा गई। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान मोरना गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 12 मोबाइल फोन, एक तमंचा और चोरी की स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन

नोएडा के एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम सेक्टर-24 थाना पुलिस सेक्टर-35 में गंदे नाले के पास से मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर चोरी और लोगों से छीने गए 12 मोबाइल फोन मिले। उसके पास मिली स्कूटी दिल्ली नंबर की है और चोरी की बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी इसी स्कूटी से घूमकर राह चलते लोगों के मोबाइल छीनता था। पुलिस के अनुसार, सोनू के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें