फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिस्ट्रीशीटर इमरान हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपियों पर रखा था 25-25 हजार रुपये का इनाम
- 7 अक्तूबर को जहांगीरपुर इलाके में दिया था वारदात को अंजाम
यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इमरान हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, दो खोखा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मोहल्ला व्यापारियन, कस्बा जहांगीरपुर निवासी शेरू उर्फ शेरू मोहम्मद और मौसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शेरू पर तीन मामले व मौसीम पर दो मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 7 अक्तूबर को जहांगीरपुर स्थित मोहल्ला व्यापारियन इलाके में देर रात हिस्ट्रीशीटर इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन की तहरीर पर कुल छह लोगों अनीस, नफीस, शेरू, चांद मोहम्मद, युनूस और जान मोहम्मद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच शुरू की, जिसमें पुलिस ने पहले नौ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने अन्य आरोपियों के शामिल होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इसी दौरान सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस को झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास पुलिस को दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। खुद बचाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

पिता की मौत का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम : प्रेसवार्ता के दौरान एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि शेरू की मृतक हिस्ट्रीशीटर इमरान के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले शेरू के पिता यूसूफ की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी, जिनमें इमरान भी शामिल था। उन्होंने बताया कि अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए ही शेरू ने सारी साजिश रची और गोलीकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें