फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती ट्रेन से उतरने समय फिसला पैर, हाथ-पैर कटने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन दादरी पर एक्सप्रेस ट्रेन धीमी होने पर एक युवक ट्रेन से उतरने लगा। उतरने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। युवक के हाथ-पैर कटने पर गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर नगर के मंजू नवादा निवासी शशिकांत परिवार के साथ रहते थे। वह अपने चचेरे भाई गौरव के साथ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी पर धीमी हुई तो शशिकांत ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। जिससे उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। ट्रेन के नीचे गिरने पर दोनों पैर दोनों हाथ कट गए। अन्य जगह पर भी चोट लगीं। घटना की सूचना ट्रेन मैनेजर ने तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को दी। ट्रेन कुछ दूर आगे चलकर रुक गई। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस ने घायल युवक को दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया । जहां पर हालत देखते हुए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें