- एपेक्स कमेटी के नोटिस से इको विलेज-1 के निवासियों में खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक परियोजनाओं को लेकर एपेक्स कमेटी द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस के बाद इको विलेज-1 के निवासियों में खुशी का माहौल है। इस फैसले से बिना अनुमति होने वाले संपत्ति के लेन-देन पर रोक लगेगी और फ्लैट खरीदारों के हितों की बेहतर सुरक्षा होगी। निवासियों को उम्मीद है कि सोसाइटी से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी जल्द फैसला होगा।
निवासियों ने बताया कि एपेक्स कमेटी ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से चल रही समाधान प्रक्रिया के दौरान सुपरटेक की किसी भी वाहन, मशीन , जमीन, मकान, फ्लैट और संपत्ति की बिक्री, ट्रांसफर, आवंटन, रजिस्ट्रेशन, पावर ऑफ अटॉर्नी पीओए, एनओसी या किसी भी तरह का समझौता एपेक्स कमेटी की पहले से मंजूरी के बिना मान्य नहीं होगा, साथ ही खरीदारों, निवेशकों और आम लोगों से अपील की गई है कि सुपरटेक से जुड़ा कोई भी लेन-देन करने से पहले एपेक्स कमेटी से उसकी मंजूरी की पुष्टि जरूर कर लें।
- हम इस फैसले का स्वागत करते है , लेकिन इको विलेज-1 में चार्ज बढ़े हुए 50 दिन हो चुके हैं और इस मुद्दे पर एपेक्स कोर्ट कमेटी अभी तक चुप है।
संजय शर्मा
- यह फैसला फ्लैट खरीदारों के हित में है। इससे बिना अनुमति होने वाले लेन-देन पर रोक लगेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। हमें उम्मीद है कि कमेटी अब सोसाइटी के दूसरे लंबित मामलों पर भी जल्द फैसला करेगी।
-हिमांशु गुप्ता
इको विलेज-1 के करीब सात हजार फ्लैट मालिक चाहते हैं कि एक जून से बिना प्रक्रिया अपनाए 40 प्रतिशत बढ़ाए गए कॉमन एरिया मेंटेनेंस चार्ज पर भी कमेटी अपना निर्णय सार्वजनिक करे।
-आर.के. पांडे
- एपेक्स कोर्ट कमेटी का यह फैसला सभी फ्लैट खरीदारों के हित में है। इससे सुपरटेक परियोजनाओं में बिना अनुमति होने वाली प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त और ट्रांसफर पर रोक लगेगी।
-शशिभूषण शाह
संजय शर्मा
संजय शर्मा
संजय शर्मा