ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित तीन दिवसीय प्रज्ञा प्रवाह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन शिक्षकों को विद्यालय एवं कक्षा प्रबंधन, परिवार और समाज की भूमिका, माइंडफुलनेस तथा मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि शिक्षक अपने व्यवहार से समानता, सम्मान, सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने बाल संसद, समूह कार्य और संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में संवैधानिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया। प्रशिक्षण नोडल राजेश खन्ना ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब शिक्षक सीखी गई बातों को विद्यालयों में लागू करेंगे। ब्यूरो