फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फीस पूरी, सुविधाएं अधूरी.. केपटाउन सोसाइटी के निवासियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 74 केप टाउन सोसायटी।
विज्ञापन
- केपटाउन सोसाइटी में विरोध की गूंज, लोगों ने कहा, चुनाव हुए लेकिन हालात नहीं बदले
विज्ञापन

-केपटाउन सोसाइटी के निवासियों ने एओए पर लगाए कई आरोप
-कहा... सात साल बाद एओए के चुनाव हुए लेकिन मनमानियां खत्म नहीं हुईं
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। करोड़ों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद अगर मूलभूत सुविधाएं न मिलें, तो नाराजगी लाजिमी है। सेक्टर-74 की केपटाउन सोसाइटी में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां 5000 परिवार एओए के खिलाफ मोर्चा खोलकर जवाब मांग रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि चुनाव होने के बाद भी व्यवस्था नहीं बदली और पुराने चेहरों का दबदबा आज भी कायम है। निवासियों ने एओए पर मेंटनेंस शुल्क का उचित इस्तेमाल न करने के साथ ही विभिन्न आरोप लगाते हुए सवाल किए। इन सवालों की प्रतिलिपि जिला प्रशासन समेत पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग और डिप्टी रजिस्ट्रार को भी भेजी है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में एक ही एओए सात साल से कब्जा जमाए थी, पहले चुनाव 2019 में हुए थे इसके सात साल बाद नवंबर 2025 में चुनाव हुए। चुनाव हो गए हैं लेकिन एओए के कार्य करने की रूपरेखा नहीं बदली। पूर्व एओए में सात साल से जमे हुए लोग नई एओए में भी विभिन्न पदों पर कब्जा जमाए हुए हैं, यही वजह है कि निवासियों की सुनने वाला कोई नहीं है। आरोप है कि करोड़ों रुपये मेंटनेंस वसूलने के बाद भी उचित सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। एओए मनमाने तरीके से शुल्क खर्च करती है और इस संबंध में निवासियों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है और न ही संबंधित कार्य की कार्य योजना बताई जाती है।
विज्ञापन



निवासियों ने किए सवाल ...
-वाईजी स्टेट के समय का बकाया कॉमन एरिया मेंटनेंस कितना वसूल किया गया था और वह पैसा कहां है?
-टावरों की पेंटिंग, गंगा जल के लिए आंतरिक पाइप लाइन आदि डालने का कार्य कराया है उसके लिए कब टेंडर किये गए।

-वर्तमान में कुल कितने सुरक्षा गार्ड, कितने हाउस कीपिंग स्टाफ और कितने गार्डनिंग कर्मी कार्यरत हैं।

-अब तक जो भी बोर्ड मीटिंग हुई हैं इनके मिनट्स साझा किए जाएं और 31 मार्च 2026 में एओए के खाते में कितनी धनराशि थी और वर्तमान में कितनी धनराशि है।
-सीसीटीवी के कार्य पर क्या प्रक्रिया एजेंसी के चयन में अपनायी और कहां टेंडर किया था।
-ग्रेविटी फैसिलिटी का कार्यकाल सितंबर 2025 के बाद बढ़ाने का क्या आधार था? क्यों नहीं उस समय खुला टेंडर किया और बिना आम सभा के कैसे फैसला लिया गया।

पीएफ, ईएसआई, ईसीआर चालान के बिना निरंतर ग्रेविटी को एओए की ओर से करीब 1.67 करोड़ प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है जो कि नियमानुसार गलत है। -नवीन दुबे
सोसाइटी में जो फैसिलिटी टीम है वह अपना काम पूरा नहीं कर रही है। सिक्योरिटी सिस्टम बहुत खराब है। गार्ड बदलते रहते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को खतरा बना हुआ है। -राजीव पाठक
विज्ञापन

टावरों के कई पिलर कमजोर हैं जिससे गिरने का खतरा बना हुआ है। बिजली के खुले हुए तार निकले हैं। सिक्योरिटी गार्ड रोजाना बदल दिए जाते हैं। गेट पर कोई चेकिंग नहीं होती है। -राहुल
कॉमन एरिया मेंटेनेंस यदि एडवांस में जमा नहीं किया गया तो एओए की ओर से 18 प्रतिशत ब्याज लगा दिया जाता है, यह नियम के विपरीत है।
-कृष्ण कुमार शर्मा
सोसाइटी में यह टीम बहुमत से आई है और जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह चुनाव में हारे हुए लोग हैं और राजनीति से जुड़े हुए हैं। इनके आरोप निराधार हैं। -प्रवीण भारद्वाज, एओए अध्यक्ष, केपटाउन सोसाइटी



नोएडा सेक्टर 74 केप टाउन सोसायटी।

नोएडा सेक्टर 74 केप टाउन सोसायटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें