फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थार खड़ी रही, चालान कटते रहे, 3 घंटे में 3 बार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


- हाजीपुर में ही हुए तीनों चालान, शाम सात बजे से नौ बजे के बीच हुई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाजीपुर में एक ही स्थान पर खड़ी थार गाड़ी का तीन घंटे के अंतराल में तीन बार चालान हो गया। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने के मामले में ट्र्रैफिक पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वाहन मालिक ने इसपर आपत्ति जताते हुए एक्स पर पोस्ट भी किया है। पोस्ट करते हुए लिखा है कि कार एक ही स्थान पर खड़ी थी। इसमें तीन बार चालान किया गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार की शाम का है। हाजीपुर मार्केट के सड़क किनारे खड़ी लाल रंग की थार कार पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों चालान अलग-अलग पुलिसकर्मी ने किए। पहला चालान शाम 7.11 बजे हुआ। दूसरा चालान रात 8. 11 बजे किया गया। तीसरा रात 9.11 बजे का है। तीनों चालान में कार का स्थान एक ही रहा है। जिस वजह से कार मालिक ने आपत्ति जताई है। पोस्ट करते हुए ट्र्रैफिक पुलिस के अधिकारियाें को भी टैग किया है। इसको अन्य यूजर्स ने भी एक्स पर रीपोस्ट किया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें