ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 सेक्टर स्थित मकान से अज्ञात चोर घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार अल्फा-1 सेक्टर निवासी डॉ. केशव गर्ग 26 मई की शाम अपने पैतृक गांव दनकौर गए थे। अगले दिन 27 मई को जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो