फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से फिर कालाबाजारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से एक बार फिर कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं। वाणिज्यिक सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण एजेंसी संचालक घरेलू सिलिंडर खपा रहे हैं। जिसका असर सामान्य लोगों पर पड़ रहा है। एजेंसियों पर फिर से कतार लगना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रेस्तरां और ढाबा संचालकों को अब भी वाणिज्यिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। अतिरिक्त दाम देकर उन्हें सिलिंडर लेना पड़ रहा है। कनेक्शन के माध्यम से बुकिंग करने पर तीन हजार रुपये वाला वाणिज्यिक सिलिंडर नहीं मिल रहा लेकिन अतिरिक्त दाम देने पर तत्काल उपलब्ध हो रहा है। ये सिलिंडर पांच हजार रुपये और उससे अधिक के दाम में मिल रहा है यानी दो से ढाई हजार रुपये अतिरिक्त देने पर एजेंसी संचालक वाणिज्यिक सिलिंडर मुहैया करा रहे हैं। हालांकि कई जगहों पर घरेलू सिलिंडर का उपयोग हो रहा है जो कि अवैध तरीके से एजेंसी संचालक उपलब्ध करा रहे हैं। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी इस तरह कालाबाजारी की जा रही है। सेक्टर 52 के रहने वाले इम्तियाज ने बताया कि दो दिन पहले सिलिंडर बुक किया था। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आया लेकिन सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। वहीं सेक्टर 110 के रहने वाली साक्षी चौरसिया ने बताया कि सिलिंडर बुक किए सप्ताह बीत गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने एजेंसी पर आरोप भी लगाए। वहीं एजेंसी संचालक ने बताया कि जिन लोगों की बुकिंग है उनको नियमित समय में सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें