नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु ने सोमवार को प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए वर्क सर्कल 10 के एक जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा प्राधिकरण को इतने वर्ष पूरे होने के बाद भी किसानों की समस्या खत्म नहीं हो सकीं। आगाहपुर में शमशान घाट नहीं है, सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं, और एलिवेटेड के नीचे गांव के बारातघर में कोई पार्किंग नहीं है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी शहदरा ने कहा कि किसानों को मुआवजे के मामले में राहत नहीं मिल सकी है।एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ब्यूरो