फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने 15 बाइक बरामद की, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने बुधवार रात को सेक्टर-60 के पास से सभी को दबोच लिया। आरोपियों के पास से चोरी की 15 बाइक व दो चाकू बरामद हुए हैं। आराेपियों की पहचान संभल के जमालपुर गांव के पुष्पेंद्र, काशीपुर गांव के राजू, बिराहपटी गांव के ब्रजेश व लोकेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 थाना पुलिस टीम बुधवार रात को सेक्टर 60 में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार संदिग्ध दिखे। चारों पुलिस से बच निकलने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर चारों को दबोच लिया। चारों वर्तमान में गाजियाबाद के खोड़ा में किराये पर कमरा लेकर रह रहे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग कई साल से वाहन चोरी करते थे। पहले ये लोग फैक्ट्रियों में काम करने के लिए आए थे। खर्चे अधिक होने के कारण इन लोगों का झुकाव अपराध की तरफ बढ़ गया। इस गिरोह का सरगना श्रीपाल है। चोरी की गाड़ियों को सुनसान स्थानों पर छिपाते थे। गिरोह के सरगना श्रीपाल पर लूट, चोरी आदि के 22 केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें