फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाड़ी व 25 लाख की मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- विवाह में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने के साथ-साथ दिया गया था दान-दहेज और घरेलू सामान
- विवाह के कुछ समय बाद ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी और करीब 11 लाख रुपये की मांग ससुराल पक्ष ने शुरू कर दी

- जेवर में पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। सरसपुर, थाना सुरजपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना जेवर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसने अपनी दो पुत्रियों ग्राम नगला निवासी दो युवकों के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को परेशान किया जाने लगा। मामले की तहरीर मिलने पर 20 मई, बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शकील निवासी सुरजपुर ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी दोनों पुत्रियों रजिया और नईमा का विवाह ग्राम नगला थाना जेवर निवासी दानिश और सलीम के साथ की थी। विवाह में करीब 25 लाख रुपये खर्च करने के साथ दान-दहेज और घरेलू सामान भी दिया गया था। शादी के कुछ समय बाद ही युवतियों के पति दानिश और सलीम, ससुर अनीश, सास नसरीन, देवर समीर, नन्द गुलफसां, चचिया ससुर नफीस, चचिया सास जरीना द्वारा अतिरिक्त दहेज में एक स्कॉर्पियो गाड़ी और करीब 11 लाख रुपये नकद की मांग शुरू कर दी गई थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़ित का कहना है कि उनकी पुत्रियों को जबरन बंधक बनाकर रखा गया था और ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें