फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिकंदराबाद पालिकाअध्यक्ष पर एफआईआर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विवादित बयान मामले में बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने बृहस्पतिवार को सूरजपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत पत्र पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है। श्याम सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक सभा में भड़काऊ बयान अराजकता फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान सत्येंद्र खारी एडवोकेट, अबरार एडवोकेट, फिरोज खान एडवोकेट और नितिन कपासिया एडवोकेट मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें