फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से सात घंटे गायब रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी/रबूपुरा। यमुना सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण आमलोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जेवर, दनकौर, बिलासपुर और रबूपुरा में लगातार कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। रबूपुरा में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण लोगों को करीब सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। देर रात आपूर्ति शुरू होने के बाद भी बीच-बीच में कट लगते रहे।
विज्ञापन

रबूपुरा क्षेत्र में शनिवार को इलाके की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। शाम लगभग 5 बजे फाल्ट होने के बाद कस्बे के वैशाली नगर, मीणा ठाकुरान, शांति नगर समेत आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात लगभग 12 बजे सप्लाई नॉर्मल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन कुछ देर बिजली आने के बाद फिर कट लगने शुरू गए और रात भर यह सिलसिला जारी रहा। वहीं रात में लो वोल्टेज के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान आधा दर्जन मुहल्लों के 200 से ज्यादा घरों में बिजली कटौती जारी रही। लोग सड़क पर चारपाई डालकर देर रात तक बैठे रहे और बिजली का इंतजार करते रहे। वहीं बिजली अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट हो रहे हैं। एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि लाइन में फाल्ट होने के कारण केबल बदली जा रही थी। जिसके कारण सप्लाई बंद रही। लाइन बदलने के बाद तुरंत सप्लाई शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें