फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्तों को घुमा रहे युवक को पिता-पुत्र ने पीटा

विज्ञापन
कुत्तों के विवाद में घायल आशीष तंवर
विज्ञापन
नोएडा। सोसाइटी की मुख्य सड़क पर पालतू कुत्तों को घुमाना जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी युवक को भारी पड़ गया। सामने की दूसरी सोसाइटी निवासी पिता-पुत्र ने युवक की पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि आरोपियों के पास से नुकीली छड़ी भी मिली थी, जो पुलिस ने जब्त कर ली थी।
विज्ञापन

सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी आशीष तंवर ने दो कुत्ते पाल रखे हैं। आशीष ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे़ 9 बजे वह सोसाइटी के सामने कुत्तों को घुमा रहा था और उन्हें खाना खिला रहा था। इसी दौरान सामने की जेपी कॉस्मॉस सोसाइटी निवासी बुजुर्ग हरीशंकर शर्मा ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आशीष ने इसका विरोध किया तो हरीशंकर और पास ही घूम रहे बेटे भरत शर्मा और एक दोस्त ने आशीष पर हमला कर दिया। हरीशंकर के पास लोहे की छड़ी थी उसे आगे से काफी नुकीला किया गया था। इसी छड़ी से उस पर कई वार किए गए। इससे आशीष को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। रात में ही इस मामले की शिकायत आशीष ने पुलिस से की। पुलिस ने हरीशंकर व भरत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें