फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों की चिंता : गैस सिलिंडर से कहीं फीकी न पड़ जाए ईद का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। रमजान के पवित्र महीने में जहां हर घर में इफ्तारी और सहरी की तैयारी पूरे उत्साह के साथ होती है। वहीं इस बार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में देरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईद में अब केवल तीन दिन ही बाकी हैं। कई इलाकों में गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। शहर के कई इलाकों के लोगों का कहना है कि सिलिंडर बुक कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है।



रमजान के दौरान गैस की खपत सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा होती है। ऐसे में अगर समय पर सिलिंडर नहीं मिले तो मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। - आजाद, सेक्टर-5 हरौला निवासी
विज्ञापन


हमने गैस सिलिंडर बुक किया है। करीब 25 दिन की वेटिंग बताई जा रही है। इस बार ऐसा लग रहा है कि सारे पकवान कैसे बनेंगे। -जीशान, सेक्टर-55 निवासी


रमजान के दौरान घर में दिन में दो बार खास तौर पर खाना बनता है। इस समय सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। तीन दिन में ईद है पर अब तक गैस नहीं मिल पाई है। -इसमौतारा, सेक्टर-8
विज्ञापन



ईद के दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। समय पर सिलेंडर न मिले तो परेशानी और बढ़ सकती है। रमजान में घर में मेहमान भी आते हैं, ऐसे में गैस की जरूरत ज्यादा होती है। -शबनम, सेक्टर-16 निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें