फिरोजपुर झिरका। गांव माहोली के समीप शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की भी रूह कांप उठी। वहीं, चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान स्थित थाना नौगांव के गांव बरामदा निवासी इस्सू खां (50) पुत्र राहुल (25) के साथ बाइक से फिरोजपुर झिरका बाजार करने आए थे। बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी गांव माहोली के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पीछे से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव अस्पताल भेज दिए हैं। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।