फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 35 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। गांव बूबलहेड़ी स्थित अरावली पर्वत में शुक्रवार को अवैध खनन रोकने गई पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद आरोपी पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्ऱॉली को भी छुड़ा ले गए। हमले की सूचना मिलते हीपुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छुड़ाए गए ट्रैक्टर-ट्ऱॉली को बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच महिलाओं और 13 नामजद सहित 35 आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को खनन विभाग और पुलिस टीम बूबलहेड़ी गांव के पास गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बूबलहेड़ी के पहाड़ों में अवैध खनन हो रहा है। खनन विभाग और पुलिस टीम तत्काल खनन को रोकने गई। इसके बाद पुलिस को पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्ऱॉली दिखाई दिया। ट्रैक्टर का ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब 35-40 लोगों ने खनन विभाग और पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्ऱॉली छुड़ा ले गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह खुद अतिरिक्त पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्ऱॉली को दोबारा कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने मुखबिर और पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि पिनगवां थाने में खनन विभाग और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पांच महिलाओं और 13 नामजद सहित 35 आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर में तोड़फोड़ का आरोप
गांव बूबलहेड़ी निवासी आरोपी इसलाम ने बताया कि उसका घर पहाड़ के नजदीक है। उसके घर से थोड़ी दूर पर ही अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्ऱॉली निकलते हैं। पुलिस ने पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्ऱॉली को पकड़ लिया था। कुछ देर बाद कई लोगों ने पुलिस पर हमला कर ट्रैक्टर-ट्ऱॉली को छुड़ा लिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने बिना कुछ तहकीकात किए ही उसके घर में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि सामान को तोड़फोड़ दिया। इससे करीब उनका दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। वह उस समय घर पर नहीं थे। वहीं, डीएसपी ने तोड़फोड़ की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें