फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढांसा समेत कई गांवों में खेत डूबे, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

नजफगढ़ ड्रेन में हरियाणा से भारी मात्रा में आ रहे पानी से गांवों में गंभीर हालात पैदा हो गए हैं।पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के ढांसा, ईसापुर, झड़ौदा कलां, मुंडेला कलां, कैर, शिकारपुर, कांगनहेड़ी, रावता, दौराला, घुमनहेड़ा, दिचाऊ कलां समेत कई गांवों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इलाके में लगातार पानी भरे रहने से धान, बाजरा और ज्वार की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि प्रभावित किसान अगली फसल की बुवाई करने में भी असमर्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोलंकी ने दिल्ली सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि वे अपनी क्षति की भरपाई कर सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सोलंकी ने दिल्ली सरकार को पत्र भी लिखा है और जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें