फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा आवासीय प्लॉट का तोहफा

विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा आवासीय प्लॉट का तोहफा
विज्ञापन

नोएडा। किसान कोटे के पात्र किसानों को आवासीय प्लॉट का तोहफा मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को 201वीं बोर्ड बैठक में मृतक किसानों के वारिसों व पात्र किसानों का मामला हल कर लिया है। बोर्ड ने भी प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। अब अगले कुछ दिनों में ड्रॉ के माध्यम से 644 आवासीय प्लॉट का आवंटन होगा। बोर्ड बैठक में कुल 28 एजेंडे विचार और अनुमोदन के लिए रखे गए। बोर्ड की ओर से 3 दिसंबर को आयोजित 200वीं बोर्ड बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि की गई।
प्राधिकरण 2011 में किसानों के लिए आवासीय भूखंड योजना लेकर आया था। उस दौरान रेट और पात्र किसानों पर जाकर मामला फंस गया था। अब प्राधिकरण ने सारे मामले हल कर लिए। किसान कोटे की आवासीय जमीनों के लिए वर्ष 2011 में 2901 किसानों ने आवेदन किया था। बाद में स्थलीय निरीक्षण के दौरान 299 आवेदक मृत पाए गए। अब इनके वारिसों की ओर से जमीन दिलाने की अपील की गई थी। प्राधिकरण ने बोर्ड के माध्यम से इनको जमीनें देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राधिकरण को सबसे पहले यह जांच करनी थी कि इनमें से कितने मूल किसान हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने सर्वे का काम किया। हाल ही में चौड़ा सादातपुर, चौड़ा रघुनाथपुर, नयाबांस और कुलेसरा में पात्रता की जांच कराई गई। यह जांच पूरी हो गई है। हालांकि छलेरा बांगर के किसानों की पात्रता जांच बाकी है। इन सबसे मूल निवासी होने के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से करीब 1300 किसान पात्र पाए गए हैं। प्राधिकरण के पास फिलहाल सेक्टर-151 में 644 आवासीय प्लॉट हैं। जिनका आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि बाकी बचे किसानों को बाद में जमीन मिलेगी या नहीं। इस पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं आया है।
सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बोर्ड रूम में सोमवार को आयोजित नोएडा प्राधिकरण की 201वीं बोर्ड बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं नोएडा, ग्रेेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन आलोक टंडन, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण, यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह के अलावा बोर्ड के अन्य सदस्य व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बोर्ड बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन

15 किसानों की जमीन वापस करेगा प्राधिकरण
नोएडा प्राधिकरण ने 15 किसानों की जमीन वापस करने का फैसला किया है। असगरपुर जागीर गांव के 70.415 हेक्टेयर जमीन के मामले में खसरा संख्या 314 व 192 में कुल 3 किसानों के पक्ष में 1000 वर्गमीटर जमीन वापस करने का फैसला किया है। वहीं भूड़ा गांव के 74.1 एकड़ जमीन के मामले में खसरा संख्या 75 में कुल 12 किसानों के पक्ष में 1094.2 वर्गमीटर जमीन वापसी का फैसला किया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि पहली बार नोएडा प्राधिकरण ऐसे किसानों की जमीन खतौनी में वापसी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें