फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अस्तौली गांव में निर्माणाधीन डपिंग ग्राउंड से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू गुर्जर ने कहा कि ग्रेनो प्राधिकरण ने डंपिंग ग्राउंड और उसको जोड़ने वाले मार्ग के लिए जमीन अर्जित की गई थी। 26 किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने की मंजूरी दी गई थी। जिसमें से 22 किसानों को ही मुआवजा मिला है। चार किसान मुआवजा के लिए अफसरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है। इस अवसर पर देव भाटी, हरिओम भाटी, विक्रम प्रधान, नवीन भाटी, जगभूषण आर्य समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीआईजी से मिला प्रतिनिधिमंडल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दस फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर होने वाली महापंचायत को लेकर किसान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी से मिला। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डा. रूपेश वर्मा और पूर्व बार अध्यक्ष उमेश भाटी ने बताया कि 10 फीसदी भूखंड और नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू कराने की मांग को लेकर 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर किसान महापंचायत बुलाई है। पंचायत को लेकर अभी से किसान नेताओं को रोकने का पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। देर रात में किसानों को उठाया जाता है। पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे है। उसको दूसरे दिन तारीख दी जा रही है। उन पर पंचायत में नहीं पहुंचने का दबाव बनाया जा रहा है। इस अवसर पर अजीत नागर, किसान नेता सुखवीर खलीफा समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।


किसानों ने मांगो को लेकर तहसील पंचायत
दनकौर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच की ओर से तहसील सदर में पंचायत हुई। पंचायत तहसील अध्यक्ष वेदपाल शर्मा के नेतृत्व में हुई पंचायत की अध्यक्षता रामकुमार शर्मा और संचालन कपिल नागर एडवोकेट ने किया। किसानों ने 10 मांगो का ज्ञापन तहसीलदार को दिया। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि 15 दिन के अंदर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जयवीर कसाना, धीरज प्रमुख, बॉबी नागर, डॉक्टर ओम प्रकाश, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुंदर शर्मा, गजराज नागर, सुबोध भाटी, कुलदीप, विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान
रबूपुरा (संवाद)। डीएपी की खाद उपलब्ध नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को सरसों व गेहूं की बुवाई करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि जब भी डीएपी खाद लेने के लिए पहुंचते हैं या तो समिति पर ताला लटका हुआ मिलता है या खाद में होने की बातें कहीं जाती हैं। जिसके चलते किसानों को निजी दुकानों से महंगे दरों पर डीएपी खाद खरीदनी पड़ती है। किसान जगदीश सिंह, राजवीर सिंह,और पवन कुमार का कहना है कि अगर जल्द ही डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो किस संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी एक पाल सिंह ने चेतावनी दिए कि यदि किसानों की डीएपी खाद की समस्याओं की और जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें