फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जामिया शॉर्ट टर्म स्किल कोर्सेज से छात्रों को बनाएगा हुनरमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिला के लिए 30 नवंबर तक क्यूआर कोड से करना होगा पंजीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का नवाचार और उद्यमिता केंद्र शॉर्टटर्म स्किल कोर्सेज से छात्रों को हुनरबंद बनने का मौका दे रहा है। इनमें एआई, डिजिटल मार्केटिंग, साइबर सिक्योरिटी, फैशन डिजाइनिंग, ड्रोन प्रोग्रामिंग व ऑटोमेशन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग और ग्राफिक डिजाइनिंग सहित 42 कोर्स शामिल हैं। इनमें नामांकन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है। इसके अलावा नामांकन के संबंध में अधिक जानकारी https://www.jmi.ac.in/cie लिंक पर उपलब्ध है। यह कोर्स तीन माह से लेकर छह अवधि का होगा। इसमें आठ कोर्स छह माह के और बाकी तीन महीने की अवधि के हैं। 42 में से 11 कोर्सेज की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। इसमें साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइस, एआई एंड एमएल, ऑडियो एंड वीडियो एडिटिंग सहित दूसरे कोर्स शामिल है जबकि बाकी कोर्सेज की कक्षाएं ऑफलाइन होंगी। जामिया के अनुसार यह कोर्सेज रोजगार क्षमता, उद्यमशीलता क्षमताओं और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए है। क्यूआर कोड स्कैन करके दाखिला के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। जनवरी 2026 में कक्षाओं के शुरू होने की उम्मीद है। हर कोर्स की अलग-अलग फीस है। इसमें अधिकतम फीस 12 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें