फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसान आज करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/नगीना। कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले भारत बंद के मद्देनजर जिले के किसान लामबंद हैं। नूंह, नगीना, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और तावडू खंड के किसान प्रदर्शन करेंगे। मेवात किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आजाद खान कंकर खेड़ी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बड़कली चौक पर भारत बंद के दौरान मेवात विकास सभा के अध्यक्ष सलामुद्दीन किसानों के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

पुन्हाना में एडवोकेट रशीद अहमद किसानों की अगुवाई करेंगे। किसान नेता आजाद खान ने नूंह खंड के गांव रेवासन, रोजका मेव, घासेड़ा, हिरमथला का दौरा किया। उन्होंने बताया कि गांवों में किसानों का समर्थन मिल रहा है। जिले में आंदोलन को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। बंद से सरकार की आंख जरूरी खुलेंगी। आज हर क्षेत्र में सरकार मनमानी कर रही है। उन्होंने कहा कि नूंह के गांधी पार्क में भारत बंद के दौरान किसानों की भारी संख्या में भीड़ आएगी। सरकार ने जिस तरह से इन विधेयकों को बिना चर्चा के राज्यसभा में पारित किया है। इससे सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पता चल रहा है। भारत बंद को लेकर नगीना में भी किसान संगठनों से जुड़े लोगों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से उमर पाडला, फकरुद्दीन चैयरमैन, आरिफ गोरवाल, ईसब जलालपुर, हसन अखनाका, डॉ रफीक आज़ाद, दीन मोहम्मद ममालिका, मौलवी अताउल्लाह, एडवोकेट सलामुदीन नोटकी व सलीम भादस मौजूद रहे।
डीएसपी(मुख्यालय) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू की गई है। हर नाके पर पुलिस के जवान तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें