फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर टोल पर 205 से दिन से चल रहा किसानों का धरना खत्म

विज्ञापन
धरना खत्म कर घर लौटते किसान। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर 205 दिन से नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को समाप्त हो गया। तंबू और सामान समेटकर किसान ढोल व गाने चलाकर विजय जुलूस निकालते हुए घरों को लौट गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौरोली के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली टोल की तीन लेनों में धरना चल रहा था। शुरू में पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के प्रयास किए और जेवर कोतवाली भी लेकर गई थी, लेकिन किसानों का जमावड़ा बढ़ता देख बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। अब कृषि कानून वापस लेने और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच हुए समझौतों के बाद रविवार को किसानों ने जेवर टोल प्लाजा को खाली कर दिया। इस मौके पर संजय शर्मा रामपुर, राकेश खाजपुर, गौरव शर्मा, पवन चौधरी, करूआ सिंह, अनीस खान, विजेंद्र सिंह, लौकेश चौरोली, कलुआ पंडित, वीरू, बिल्लू ताउ आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें